सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की आतिशी पारी, फाइनल में पहुंची इंडिया लीजेंड्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: My Khel
वेस्टइंडीज लीजेंड्स को हराकर इंडिया लीजेंड्स कल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के फाइनल में पहुंची। सचिन तेंदुलकर ने 65 रन बनाए। 49 पर नाबाद रहे युवराज सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। इंडिया लीजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करके 218 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज लीजेड्स 206 रन ही बना सकी। 21 मार्च को फाइनल होगा। हालांकि उससे पहले 19 मार्च को दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा।
