ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में हारा भारत, पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने जीती सीरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बांग्लादेश में हुई ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भारत को 62 रनों से हराकर सीरीज जीती। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करके 174 रन जुटाए। पाकिस्तान के जफर इकबाल ने 48 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 15 ओवर में 7 विकेट खोकर मात्र 112 रन ही बना सकी। भारत की तरफ से सुनील रमेश ने 39 रन तो पंकज भू ने 23 रन बनाए।
