दक्षिण एशियाई खेलों में भारत 15 स्वर्ण समेत 29 पदक जीतकर टॉप पर पहुंचा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत ने 13वें दक्षिण एशियाई खेलों के तीसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 पदक और जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर कब्जा किया। भारत ने बुधवार को 15 स्वर्ण पदक जीते जिनमें से 5 एथलेटिक्स में थे। भारत के अब 32 स्वर्ण, 26 रजत और 13 कांस्य समेत कुल 71 पदक हुए। वहीं नेपाल 29 स्वर्ण, 15 रजत और 25 कांस्य समेत 69 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर है।
