भारत को पता लगाना चाहिए कि इतने खिलाड़ी क्यों चोटिल हुए: एडम गिलक्रिस्ट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि भारतीयों के जज्बे पर सवाल नहीं उठाया जा सकता है लेकिन उसे इतने अधिक खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारणों का पता लगाना चाहिए. गिलक्रिस्ट ने फॉक्सस्पोर्ट्स से कहा, ‘‘उन्हें इस दौरे में जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ा वह उल्लेखनीय है. उन्हें यह पता करना चाहिए कि इतने अधिक खिलाड़ी चोटिल क्यों हुए. ’’