भारत-श्रीलंका दूसरा वनडे आज, अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज़ का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत पहला मुकाबला 7 विकेट से जीत चुका है। आज मैदान पर जब भारत उतरेगा तो उसका इरादा सीरीज़ में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करने का होगा। वहीं दूसरी तरफ मुकाबले में बने रहने के लिए श्रीलंका के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति जैसा है। पिच का मिजाज धीमा है।
