रोहित-शिखर की 4000 रनों की साझेदारी पूरी, बनी दुनिया की चौथी सर्वश्रेष्ठ ओपनर जोड़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोहित-शिखर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत को अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने शुरुआती 7.4 ओवर में 47 रन जोड़े। ये दोनों क्रिकेटर वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 4000 रन की साझेदारी भी कर चुके हैं। रोहित-शिखर 4000 रन की ओपनिंग साझेदारी करने वाली दुनिया की चौथी जोड़ी है। यह 91वां मौका है, जब रोहित-शिखर बतौर ओपनिंग जोड़ी उतरे। उन्होंने इन मैचों में 45.34 की औसत से 4034 रन जोड़े। इसमें 13 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारियां हैं।
