ऑस्ट्रेलिया पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, कोहली को क्वारंटीन के लिए मिला दिग्गज रग्बी खिलाड़ी का कमरा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम 2 महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चली गई है। ऐसे में न्यू साउथ वेल्स सरकार ने भारतीय टीम को दो सप्ताह के क्वारंटीन के दौरान अभ्यास करने की अनुमति दे रखी है। भारतीय टीम ब्लैकटाउन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स पार्क में अभ्यास करेगी। वहीं भारतीय टीम पुलमैन होटल में ठहरी है और कप्तान विराट कोहली को ठहरने के लिये विशेष पैंटहाउस सूइट दिया है, जहां अमूमन ऑस्ट्रेलियाई रग्बी दिग्गज ब्रैड फिटलर रुकते हैं।
