भारत बनाम इंग्लैंड: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 900 विकेट लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज बने एंडरसन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 900 विकेट लेने सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज और इंग्लैंड के पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले वसीम अकरम और ग्लेन मैक्ग्रा ऐसा कर चुके हैं। भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे उनके 900वें शिकार बने। रहाणे को एंडरसन ने स्लिप में बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट करवाया।