भारत बनाम इंग्लैंड: चेतेश्वर पुजारा चोटिल, BCCI ने दिया अपडेट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम पर चोट का खतरा मंडरा रहा है। दरअसल, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दूसरे दिन फील्डिंग करने नहीं उतरे हैं। दूसरे दिन भारतीय पारी समाप्त होने के बाद पुजारा की जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग करते दिखे। यदि पुजारा की चोट गंभीर होती है तो भारतीय टीम के लिए यह बड़ा झटका होगा।