भारत बनाम इंग्लैंड: डे-नाइट टेस्ट में पिच को लेकर ऐसी जो रूट की राय
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
अहमदाबाद में खेले गए तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को दस विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। पिंक बॉल से खेला गया यह टेस्ट सिर्फ दो दिन में ही समाप्त हो गया। इसके बाद पिच पर सवाल उठने लगे हैं। इस बीच इंग्लिश कप्तान जो रूट का मानना है कि यह ICC को निर्धारित करना है कि पिच मैच के लायक है या नहीं।