भारत बनाम इंग्लैंड: अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, उमेश की होगी वापसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। पहले दो टेस्ट के लिए घोषित की गई टीम में केवल एक बदलाव हुआ है। पहले दो टेस्ट के लिए टीम में शामिल हुए शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को टीम में लाया जाएगा। यादव का फिटनेस टेस्ट होगा जिसके बाद वह अहमदाबाद में भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे।