भारत बनाम इंग्लैंड: भारतीय टीम का पहला कोरोना टेस्ट नेगेटिव, साथ रह सकेंगे परिवार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम बीते बुधवार को चेन्नई पहुंच गई थी। चेन्नई पहुंचकर टीम का पहले राउंड का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसके सभी परिणाम नेगेटिव आए हैं। बता दें कि भारत और इंग्लैंड की टीमें 02 फरवरी से अभ्यास कर सकती हैं, उससे पहले दोनों टीमों के कुल तीन राउंड टेस्ट किए जाने हैं। ऐसे में BCCI ने सीरीज के दौरान सभी खिलाड़ियों को उनके परिवार के सदस्य के लिए छूट दी है।