भारत-इंग्लैंड के पहले टी-20 में 67,200 दर्शक पहुंचे, लॉकडाउन के बाद ऐसा पहली बार हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारत-इंग्लैंड के पहले टी-20 में 67,200 फैंस नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद रहे। ये लॉकडाउन के बाद किसी भी क्रिकेट मैच में दर्शकों के पहुंचने का रिकॉर्ड है। अहमदाबाद के इस स्टेडियम की क्षमता हालांकि 1.32 लाख दर्शकों की है। सीरीज से पहले गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने 100% फैंस को एंट्री की बात कही थी। लेकिन 50% फैंस को एंट्री की मंजूरी मिली। टिकट्स भी करीब 50% ही बिके थे।
