भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: ली के शतक से दक्षिण अफ्रीका ने जीता तीसरा वनडे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
लखनऊ में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को छह रनों (डकवर्थ लुईस) से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीकी टीम सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पूनम राउत (77) की बदौलत 248/5 का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने लिजेल ली (132*) की बदौलत मैच जीत लिया।