राष्ट्रमंडल खेलों में आज महिला क्रिकेट मुकाबले में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telegraph
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में आज महिला क्रिकेट मुकाबले में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में पहली बार महिलाएं क्रिकेट खेलेंगी। इससे पहले 1998 में पुरुष क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब भारत ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गया था। तब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए फाइनल में अफ्रीकी टीम ने कंगारूओं को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
