एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज कांस्य पदक के लिए पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Bridge
एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला है। दोनों ही टीमें कांस्य पदक के लिए आमने-सामने हो रही है। मुकाबला बंग्लादेश की राजधानी ढाका में 3.30 बजे से होना है। भारत में दोपहर बाद तीन बजे से देखा जा सकता है। इस आयोजन में दूसरी बार भारत व पाकिस्तान की टीम आमने-सामने है। इसके पहले भारत ने 17 दिसंबर को पाकिस्तान को 3-1 से पछाड़ा था।
