तीसरे टेस्ट मैच में 1 विकेट दूर है जीत से भारत
Shortpedia
Content Team
तीसरे टेस्ट मैच में 32 साल बाद भारत एक बड़ी टेस्ट जीत दर्ज करने जा रहा है. नॉटिंगम टेस्ट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. पूरे ही मैच में इंग्लैंड को उभरने का मौका नही दिया. भारत ने पहली बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 521 रन का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 311 रन पर ही 9 विकेट गंवा चुकी है. अब जीत भारत से केवल एक विकेट दूर है. इंग्लैंड में भारत ने पिछले दोनों टेस्ट गंवा दिए थे.