कोहली के बिना दर्ज की भारत ने जीत,T20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा
Shortpedia
Content Team
कल केपटाउन में भारत,SA के बीच खेले गए तीसरे T20 मैच में भारत ने 7 रनों से जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्ज़ा कर लिया. SA ने टॉस जीतकर भारत को पहली बल्लेबाजी करने का मौक़ा दिया. भारत ने SA को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में SA, 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना पाई. इस तरह भारत ने सीरीज में कल 2-1 से जीत दर्ज कर ली. कल सुरेश रैना मैन ऑफ़ द मैच रहे. वहीं अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते बुमराह मैन ऑफ़ द सीरीज चुने गए.