यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत ने जीते 17 मैडल
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
विदेशों में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा लगातार जारी है. कोई मैराथन में तो कोई बॉक्सिंग में गोल्ड मैडल जीतकर भारत का नाम रोशन कर रहा है. सर्बिया में चल रहे गोल्डन यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत ने 17 मैडल हासिल किए. इसमे 4 पुरुष और 3 महिला मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीते. इसके अलावा मुक्केबाजों ने 6 रजत और चार कांस्य पदक जीते है. भारत इस टूर्नामेंट में टॉप पर रहा. वही रूस 11 पदक के साथ दूसरे नंबर पर रहा