कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस के बाद बैडमिंटन में भी जीता भारत ने गोल्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे हैं 21 वे कॉमनवेल्थ गेम्स में मिक्स्ड डबल्स बैडमिंटन मैच में भारत ने मलेशिया पर 3-1 से शानदार जीत दर्ज की. भारत की ओर से सात्विक रेंकिरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने मिक्स्ड डबल्स मैच जीता लेकिन इसके बाद मेंस डबल्स में सात्विक और चिराग की जोड़ी हार गयी. फिर फाइनल मैच में भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मैच जीत कर भारत के खाते में ये उपलब्धि दर्ज करायी. इस गोल्ड के बाद भारत ने अब कुल मिलाकर 10 गोल्ड जीत लिए है.