x

पहले टी-20 मैच में भारत ने इंग्लैंड पर 8 विकेट से दर्ज की रोमांचक जीत

Shortpedia

Content Team

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने पहले T20 मैच 8 विकेट से जीतकर इंग्लैंड के हौसले पस्त कर दिए हैं. विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. और इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवरों में 159 रन बनाएं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जमाकर भारत की झोली में आसान जीत डाल दी. राहुल का यह दूसरा T20 शतक है. इसी के साथ भारतीय शेर इस जीत के साथ तीन मैचों की सीरीज में 10 से आगे हो गए हैं.