न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 5-0 से हराकर ओलंपिक टेस्ट टूर्नामेंट जीत लिया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (7वें मिनट) ने पहला गोल किया, जबकि शमशेर सिंह (18वां), नीलाकांता शर्मा (22वां), गुरसाहिबजीत सिंह (26वां) और मनदीप सिंह (27वां) ने बाकी गोल किए। गौरतलब है कि भारत को राउंड राबिन चरण में न्यूजीलैंड ने 1-2 से हराया था। भारत ने जीत के साथ अपनी हार का बदला ले लिया।