भारत ने जीती महिला एशिया कप की ट्रॉफी, फाइनल में श्रीलंका को दी करारी मात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sports
भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने श्रीलंका को महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में 8 विकेट से हराया। श्रीलंका ने भारत को 20 ओवर में 66 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारत ने 8.3 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह महिला एशिया कप का आठवां आयोजन था, जबकि भारत की यह सातवीं जीत है। इसी के साथ भारत ने महिला एशिया कप 2022 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।