बांग्लादेश के खिलाफ टी ट्वेंटी सीरीज में अपना पुराना रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगा भारत
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
3 नवम्बर से भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी ट्वेंटी सीरीज शुरू होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच टी ट्वेंटी के इतिहास पर नजर डालें तो दोनों देशों के बीच अब तक 8 मैच हुए हैं, इनमें बांग्लादेश ने एक भी मैच नहीं जीता है। भारत का बांग्लादेश के खिलाफ 100% जीत का रिकॉर्ड है। इस सीरीज में भी भारतीय टीम इसी रिकॉर्ड को बनाये रखना चाहेगी।
