स्विटजरलैंड में 17 मई से शुरू होने वाले दूसरे विश्व कप में नहीं खेल सकेंगे भारतीय तीरंदाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sportstar
भारतीय तीरंदाजों को स्विटजरलैंड में 17 मई से शुरू होने वाले दूसरे विश्व कप में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। दरअसल, स्विटजरलैंड सरकार ने भारतीय तीरंदाजों को वीजा देने से मना किया है। भारतीय तीरंदाजी संघ ने विदेश मंत्रालय से वीजा दिलाने की मांग की। इतना ही नहीं पेरिस में होने वाले ओलंपिक क्वालिफाइंग विश्व कप में जाने के लिए भारतीय तीरंदाजों को 10 दिनों के एकांतवास में जाना होगा।
