x

भारतीय तीरंदाजों ने पोलैंड में 8 गोल्ड समेत कुल 15 पदक जीते

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पोलैंड में युवा विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय तीरंदाजों ने रिकर्व राउंड में 5 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक जीते। कोमालिका बारी ने अंडर-21 का खिताब जीता। भारत ने अंडर-21 रिकर्व टीम इवेंट में गोल्ड जीता। मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण भी जीता। बिशाल चांगमई ने अंडर-18 पुरुष रिकर्व तो मंजिरी मनोज ने महिलाओं की स्पर्धा में कांस्य जीता। अंडर-18 मिश्रित और टीम स्पर्धा दोनों में चैंपियन रही। रिकर्व कैडेट महिला स्पर्धा में भारत ने कांस्य जीता।