भारतीय बैडमिंटन टीम मलेशिया से हारी, गोल्ड जीतने का सपना टूटा, सिल्वर जीतने में कामयाब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
भारतीय बैडमिंटन टीम मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में मलेशिया से 3-1 से हारी। जिसके चलते भारतीय बैडमिंटन टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने का सपना टूटा। इस बार भारत को सिल्वर मेडल मिला। भारतीय बैडमिंटन टीम ने 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में फाइनल में मलेशिया को हराकर गोल्ड जीता था। बता दें, कुल मिलाकर 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में यह भारत का 13वां पदक रहा।
