पहले टेस्ट के पहले दिन जमकर बरसे भारतीय बल्लेबाज
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Jansatta
भारत और वेस्टइंडीज के बीच राजकोट में पहले टेस्ट का आगाज हो चुका है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. जिसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को जमकर धोया. पृथ्वी शॉ ने 99 गेंदों में शतक तो पुजारा और कोहली ने अर्धशतक जमाया. फिलहाल क्रीज पर ऋषभ पंत 17 रन और और विराट कोहली 72 रनों पर खेल रहे है. भारत ने पहले दिन 89 ओवरों में 364 रन 4 विकेट के नुकसान पर बनाये.