भारतीय बल्लेबाजी कोच का खुलासा, विराट कोहली को दुनिया के क्रिकेटरों से अलग बताया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने विराट कोहली की तारीफ की है। उन्होंने बताया, 'विराट कोहली एक पॉवरहाउस की तरह हैं और उनकी सफलता का राज भी यही है, क्योंकि वे मैदान पर मुकाबले के हर पल में सक्रिय रहते हैं।' उन्होंने कहा, 'वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनना चाहते हैं और इसके लिए वह कड़ी मेहनत करते हैं। आवश्यकता पड़ने पर वह अपना खेल बदल सकते हैं।'