न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय गेंदबाज खलील अहमद चोटिल, कलाई की हड्डी टूटी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंडिया-ए टीम का प्रतिनिधत्व कर रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल हुए। जिसके चलते वो न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुए। खलील को रिस्ट इंजरी हुई है। खलील को 22 जनवरी को न्यूजीलैंड-ए टीम के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में बाईं कलाई में चोट लगी। डॉक्टर्स ने उनकी हड्डी टूटी हुई बताई है। उन्होंने भारत के लिए अब तक 11 वनडे और 14 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले हैं।
