इटली दौरे से पूर्व भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन निकलीं कोरोना पॉजिटिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर चुकीं बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन इटली दौरे पर जाने से पूर्व हुए कोविड टेस्ट में पॉजिटिव निकली। कोरोना पॉजिटिव निकलने के कारण उनके इटली जाने पर सस्पेंस बना। बता दें लोवलीना एनआईएस पटियाला कैंप में थीं, लेकिन कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर गुवाहाटी गई थीं। वहां से लौटने के बाद 11 अक्तूबर को पटियाला में उनका कोविड टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव निकली थी।
