x

विश्व सैन्य खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे भारतीय मुक्केबाज

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

सातवें सीआईएसएम विश्व सैन्य खेलों में पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन दुर्योधन नेगी ने मिस्र के हिकाल मोहम्मद को 5-0 से और जयदीप ने तकनीकी आधार पर कतर के नबाह अहमद को हराकर क्रमश: 69 किलोग्राम और 75 किलोग्राम भार-वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने इन खेलों में तीरंदाजी, मुक्केबाजी, गोताखोरी, आधुनिक पेंटाथलान, निशानेबाजी, ट्रैक एवं फील्ड, जिम्नास्टिक्स और टेनिस में 54 प्रतिभागियों का दल भेजा है।