बिना चीफ़ कोच के कॉमनवेल्थ में दम दिखाएगी भारतीय बॉक्सर्स की टीम
Shortpedia
Content Team
Image Credit: aaj tak
4 अप्रैल से ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस्ट में आयोजित 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी जोरोशोरो से चल रही है. पर पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय बॉक्सर्स की टीम बिना चीफ कोच के ही शामिल होने जा रही है. भारत की तरफ से 4 महिला और 8 पुरुष खिलाड़ियों के सपोर्ट के लिए उनके साथ 2 विदेशी कोच, 3 देशी कोच और 2 फीजियो जाने वाले है. पर ख़बर है कि पुरुष टीम के चीफ कोच एसआर सिंह और महिला टीम के चीफ कोच शिव सिंह इस दल में शामिल नहीं किये गए है.