x

अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में पेले से आगे निकले भारतीय कप्तान सुनील छेत्री

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

2021 SAFF चैंपियनशिप के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने मालदीव को 3-1 से हराया जिसमें कप्तान सुनील छेत्री ने दो गोल दागे थे। इसके साथ ही भारतीय दिग्गज ने सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में पेले को पीछे छोड़ दिया है। वर्तमान समय में छेत्री अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में संयुक्त रूप से छठे सबसे अधिक गोल दागने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री सबसे अधिक तीन हैट्रिक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।