भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बनाया इंग्लैंड के खिलाफ 23 वां शतक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/@BCCI
इंग्लैंड के खिलाफ खेलें जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 23 वां शतक बनाया. फिलहाल भारत ने मैच में 500 रन से ज्यादा की बढ़त बना ली है. भारत ने अब तक 6 विकेट पर 339 रन बना लिए है. इंग्लैंड की पारी को हिलाने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या फिलहाल 44 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए है और दूसरे छोर पर उनका साथ मोहम्मद शमी दे रहे है. भारत अब तक पूरी तरीके से इंग्लैंड पर हावी हो चुका है.