सौरभ की हार के साथ चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिन में भारतीय चुनौती खत्म
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
2016 में चीनी ताइपे ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिन का खिताब जीतने वाले सौरभ वर्मा को दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चाउ टिएन चेन ने 30 मिनट में 12- 21,10- 21 से हरा दिया। इसी हार के साथ टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है। सौरभ ने इस मैच से पहले चेन के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले जीते थे। सौरभ अब अगले हफ्ते से शुरू होने वाले वियतनाम ओपन में भाग लेंगे।