लगातार तीसरी बार इंडियन टीम के नाम रही ICC टेस्ट गदा, 'विराट सेना' की बादशाहत कायम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने के बाद साफ हो गया था कि तीसरे साल भी भारत के हाथ में ICC टेस्ट चैंपियन को दी जाने वाली मेस यानि गदा बरकरार रहेगी. दरअसल हर साल 1 अप्रैल को ICC अंक तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम को 10 लाख डॉलर नकद पुरस्कार और टेस्ट गदा देती है. जिसके चलते इस बार 116 अंकों के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है.
