INDvsWI, 1st Test: टेस्ट मैच के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 'काली पट्टी' बांधकर उतरेगी मैदान में
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: zeenews
शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया, जिससे देश और विदेश में शोक का माहौल व्याप्त है. ऐसे में अब BCCI ने फैसला किया है कि जेटली के निधन की वजह से एंटिगुआ के नार्थ साउंड मैदान में भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम जेटली के सम्मान में काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेगी. कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी के विचार पर COA ने मुहर लगा दी है.
