आज इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना होगी भारतीय क्रिकेट टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The sports rush
भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड दौरे के लिए आज रवाना होने वाली है। विराट कोहली की अगुआई में भारतीय क्रिकेट टीम आज देर रात यूके के लिए रवाना होगी। टूर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के आगाज सत्र के फाइनल के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस दौरे पर जाने से पहले कप्तान विराट कोहली मीडिया से रूबरू होंगे।
