भारतीय क्रिकेटर हार्दिक और क्रुणाल के पिता का निधन, क्रुणाल ने छोड़ी मुश्ताक अली ट्रॉफी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेटर्स हार्दिक और क्रुणाल पंड्या और उनके परिवार के लिए एक दुखद खबर है।दरअसल, स्टार क्रिकेटर्स के पिता का दिल का दौरा पड़ने के कारण देहांत हो गया है। पिता की मौत के बाद क्रुणाल पंड्या ने भी घर लौटने का निर्णय लिया है। क्रुणाल ने वड़ोदरा में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बनाए गए बॉयो-बबल को छोड़ दिया है। वह अपने परिवार के साथ रहने के लिए अब आगे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे।