भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, अब अमेरिका में खेलते दिखेंगे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अमेरिका में क्रिकेट की शुरुआत ने अन्य देशों में हलचल मचानी शुरु कर दी है। लगातार कई क्रिकेटर्स कम उम्र में ही संन्यास ले रहे हैं और अमेरिकी क्रिकेट से जाकर जुड़ रहे हैं। भारत भी इस स्थिति से अछूता नहीं रह सका है। भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहकर अमेरिकी क्रिकेट से जुड़ने वालों में तीसरा नाम मनन शर्मा का शामिल हो गया है। शर्मा ने 30 साल की उम्र में ही भारतीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।