भारतीय क्रिकेटर्स का होम टाउन में भव्य स्वागत, 7 दिन तक रहेंगे होम क्वॉरेनटाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
अजिंक्य रहाणे, रवि शास्त्री, पृथ्वी शॉ और शार्दुल ठाकुर 7 दिन होम क्वॉरेनटाइन रहेंगे। सभी खिलाड़ियों की कोरोना जांच भी होगी। मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए केक भी काटा। ऋषभ पंत ने दिल्ली एयरपोर्ट पर कहा, 'ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखने के बाद पूरी टीम में उत्साह है। सभी बेहद खुश है।'
