भारतीय हॉकी खिलाड़ी मंदीप सिंह भी कोरोना पॉजिटिव, छह हुई संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फारवर्ड मंदीप सिंह को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दो दिन पहले कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मनप्रीत कोरोना पॉजिटिव होने वाले छठे हॉकी खिलाड़ी बने हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने जानकारी दी है कि मनप्रीत के लक्षण काफी हल्के हैं और उन्हें अन्य पांच खिलाड़ियों के साथ क्वारंटाइन में रखा गया है।