कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम पहुंची सेमीफाइनल मे
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/Hockey india
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए मलेशिया को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है. इससे पहले भारत ने वेल्स को भी हराया था. मलेशिया के खिलाफ जीत में हरमनप्रीत हीरो रहे हैं. मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर थी. लेकिन तभी हरमनप्रीत ने एक और गोल दागकर मलेशिया को मैच में उभरने का मौका नहीं दिया. इस मैच में जीत के साथ भारत 7 अंक लेकर अपने पूल में शिखर पर है