9 साल तक प्यार के बंधन में रहने वाले भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत ने रचाया मलेशिया गर्ल से विवाह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Social Media
साल 2021 में मलेशिया में हुए सुल्ताल जोहर कप के दौरान भारतीय हाकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मुलाकात अपनी प्रशंसक इली से हुई थी। दोनों पहली नजर में ही एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। इसके बाद दोनों की मुलाकात होती रहीं। यह मुलाकातें प्यार में बदल गईं। वहीं बुधवार को करीब 9 साल बाद मनप्रीत सिंह ने मलेशिया की इली सादिक से विवाह रचा लिया है। इली फिलहाल अभी उनके गांव मिट्ठापुर स्थित घर में रहेगी।
