भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया, बनाया रिकॉर्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
भारतीय लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने टोक्यो ओलपिंक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को पटियाला में खेले जा रहे 24वें फेडरेशन कप में अपने पांचवे प्रयास में 8.26 मीटर की जम्प लगाकर ओलंपिक का टिकट हासिल करने में सफलता हासिल की। बता दें पुरुषों में ओलंपिक के लिए क्वॉलिफिकेशन मार्क 8.22 मीटर निर्धारित किया गया है। 21 वर्षीय श्रीशंकर ने इस जम्प के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया है।