टोक्यो ओलिंपिक: हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम से हारी भारतीय पुरुष टीम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
टोक्यो ओलिंपिक में आज भारत और बेल्जियम मेन्स हॉकी टीम सेमीफाइनल में भिड़ीं। जहां बेल्जियम ने भारत को 5-2 के अंतर से हराया। हालांकि दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी कड़ा रहा। हार के साथ ही भारत का हॉकी में गोल्ड जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम अब कांस्य पदक के लिए खेलेगी। ट्वीट कर खेल मंत्री ने टीम का खेल सराहते हुए कहा अभी एक मुकाबला बाकी है।
