भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: TV9Hindi
भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर की आज सुबह दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा पर्वत पर चढ़ने के दौरान मौत हुई। कंचनजंगा पर्वत पर वसंत की यह पहली दुर्घटना है। नारायण अय्यर ने 8,200 मीटर की ऊंचाई पर अंतिम सांस ली। पायनियर एडवेंचर के अध्यक्ष पासंग शेरपा ने कहा कि घटना तब हुई जब 52 वर्षीय पर्वतारोही ने बीमार पड़ने के बाद भी पहाड़ पर चढ़ने से इनकार कर दिया।
