इंडोनेशिया ओपन में टूटी भारत की उम्मीद, सिंधू और प्रणाय को मिली क्वार्टर फाइनल में हार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: NDTV Sports
कल क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर भारत के दो स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु और प्रणाय सहित पूरे देश ने जश्न मनाया था. लेकिन आज इंडोनेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पीवी सिंधु को चीन की बिंगजियाओ ने 21-14, 21-15 से शिकस्त दी. वही प्रणाय को भी इंग्लैंड के शि युकी ने हराकर क्वार्टर फाइनल से बाहर का रास्ता दिखाया दिया. हालांकि पीवी सिंधु ने आसानी से घुटने नहीं टेके. और उन्होंने बिंगजियाओ का डटकर मुकाबला किया. वही शि युकी ने प्रणाय पर आसान जीत दर्ज की.