थाईलैंड ओपन के पहले दौर में बाहर हुए पीवी सिंधु, साई प्रणीत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
बैंकॉक में शुरू हुए थाईलैंड ओपन में भारतीय खिलाड़ियों ने निराशाजनक शुरुआत की है। दरअसल ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधु पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गई हैं। वहीं साई प्रणीत भी अपना पहला मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हालांकि मिश्रित युगलजोड़ी में सात्विक साईराज और अश्विनी पोनप्पा ने जीत हासिल की है। वहीं टूर्नामेंट शुरू होने से पहले साइना नेहवाल और एचएस प्रणय पॉजिटिव पाए गए, जिसकी वजह से उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।
